सुनाम ऊधम सिंह वाला, 10 अप्रैल (सुभाष भारती):
विश्व हिन्दू रक्षा संगठन की विशेष बैठक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी सुमित्रानंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक दौरान संगठन द्वारा कई अहम निर्णय लिए गए तथा इसी कड़ी में सुनाम के तक्षक शर्मा को संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किये गये।
इस दौरान पदभार संभालते हुए तक्षक शर्मा ने कहा कि संगठन ने उनके प्रति जो विश्वास दिखाया है वह उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। संगठन को आगे बढ़ाने के लिए जगह-जगह पर कैंप लगाकर लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। यह संगठन कोई राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक संगठन है जोकि पूर्ण रूप से हिन्दूवादी विचारधारा पर विश्वास रखता है। शर्मा ने राम मंदिर के संदर्भ में सरकार व माननीय सुप्रीम कोर्ट को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण और उसके निर्णयों में फैसला लेते हुए वह और उनका संगठन पीछे नहीं हटेंगे व मंदिर निर्माण हेतु किसी भी तरह की कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं।
इस दौरान संगठन के विस्तार व अन्य मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा हिन्दूवादी विचारधारा को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर संगठन के पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव गोयल लहरागागा, विशाल शर्मा, सुमित कुमार, हिमांशु नागी व अन्य सदस्य मौजूद थे।